वाराणसी, जनवरी 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर खराब मौसम का खासा असर रेल परिचालन पर पड़ा। इसका नतीजा रहा कि दिल्ली, आगरा समेत इस रूट से वाराणसी जंक्शन (कैंट) और बनारस स्टेशनों पर आने वाली लम्बी दूरी की ट्रेनें एक बार फिर काफी लेट आईं। इनमें नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस सर्वाधिक 7 घंटे लेट चली। वहीं, हापा-नाहरलागुन फेयर स्पेशल 5.30 घंटे, बठिंडा-बलूरघाट फरक्का एक्सप्रेस 4.30 घंटे, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 3.45 घंटे, आगरा-बनारस वंदेभारत 2.30 घंटे, इंदौर-पटना एक्सप्रेस 2.15 घंटे और नई दिल्ली-बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस 1.45 घंटे तक लेट चलीं। उधर, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस, जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस भी विलम्ब से चल रही थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.