आगरा, अप्रैल 1 -- यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली-कोसीकलां-नई दिल्ली ईएमयू को धौलपुर तक विस्तार देने की घोषणा की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन प्रयोगिक आधार पर 1 अप्रैल से 30 जून तक नई दिल्ली से धौलपुर के बीच संचालित होगी। ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 4.15 बजे चलकर 9.05 बजे आगरा कैंट और 11.20 बजे धौलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन धौलपुर से दोपहर 3 बजे चलकर शाम 4 बजे आगरा कैंट और रात 10.20 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन के संचालन से आगरा के लोगों को सुबह धौलपुर और शाम को मथुरा व नई दिल्ली के लिए एक पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.