बोकारो, मार्च 11 -- नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग दक्षिणी मुखिया रीना सिंह तथा खम्हरा पंप ऑपरेटर मदन रविदास को सम्मानित किया गया। यह सम्मान जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जल महोत्सव पखवाड़ा 2026 कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री सीआर पाटिल, राज्य मंत्री वी सोमन्ना और मंत्री राज भूषण चौधरी शामिल थे। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा 11 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में का उद्देश्य जल जीवन मिशन के अंतर्गत देशभर में पेयजल आपूर्ति, जल संरक्षण और ग्राम स्तर पर बेहतर प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.