रामगढ़, नवम्बर 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। नई दिल्ली के यशोभूमि द्वारका में 12 नवंबर को आयोजित जनजातीय व्यापार सम्मेलन में भाग लेने के लिए गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नवकुमार महतो आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन का आयोजन बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती पर उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संबंधंन विभाग डीपीआईआईटी की संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। इस सम्मेलन की परिकल्पना विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप जनजातीय उद्यमिता, नवाचार व समावेशी उद्धम विकास को मुख्य धारा में लाने के लिए भारत के प्रमुख मंच के रूप में किया गया है। इसका आयोजन नीति निर्माताओं, निवेशकों, अंतरराष्ट्रीय ऐजेंसियो व 100 से ज्यादा आदिवासी स्टार्टअप के साथ मिलकर निवेश के सार्थक अवसर पैदा करने के लिए किया जा रहा है। इसकी जानका...