लखनऊ, मई 8 -- स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलते हुए मीटर की जमानत राशि नई दरों के बजाय पुरानी दरों पर जमा करवाई जाएगी। पावर कॉरपोरेशन ने नई दरों पर जमानत राशि वसूलने का आदेश वापस ले लिया है। इससे प्रदेश के 85 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा। यह भी पढ़ें- नई दरों पर मीटर की जमानत राशि वसूलने का आदेश वापस, यूपी के 85 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभप्रीपेड मीटर व्यवस्था का अंत प्रीपेड मीटर व्यवस्था समाप्त करते हुए सभी मीटरों को पोस्टपेड में बदलने के आदेश गुरुवार को जारी हुए थे। हालांकि, उसमें मीटरों की जमानत राशि नई दरों पर लेने की व्यवस्था दी गई थी। ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि पुरानी जमानत तो प्रीपेड करते हुए उपभोक्ताओं को वापस कर दी गई थी, लेकिन अब दोबारा मीटर पोस्टपेड किए जा रहे हैं तो उनसे बढ़ी हुई जमानत राशि जमा करवाई जा रही है। इन स...