गुमला, जून 29 -- गुमला संवाददाता कृषि विज्ञान केंद्र जिले के के किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने की दिशा में नई पहल की है। सलगी, लुटो बरटोली और शिवराजपुर गांव में करीब 50 एकड़ क्षेत्र में सहिष्णु धान की नई किस्म सीआर धान-807 का खेती करा रहा है। इस निमित रविवार को किसानों ने ट्रैक्टर चालित सीड ड्रिल और मैनुअल सीडिंग मशीन से धान की सीधी बुआई की। केवीके के वैज्ञानिकों ने बताया कि सीआर धान-807 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (एनआरआरआई) कटक द्वारा विकसित देश की पहली खरपतवारनाशी सहिष्णु धान की किस्म है। यह किस्म सूखे की स्थिति में भी बेहतर प्रदर्शन करती है। इसकी फसल 110 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है और औसतन 44 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन देने की क्षमता रखती है। सीधी बुआई के दौरान केंद्र के दौरान कृषि वैज्...