नई तकनीक से समस्याओं का समाधान करना सीखें छात्र : सिंह
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता देश के पूर्व रक्षा सचिव, एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर मंत्रालय के सचिव तथा संस्थान की कार्यकारिणी परिषद के सदस्य वीके सिंह शुक्रवार को एमआईटी पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से कहा कि आज के समय में केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही पर्याप्त नहीं है। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अपने आसपास के समाज की वास्तविक समस्याओं की पहचान कर आधुनिक तकनीक के माध्यम से उनका समाधान करना चाहिए। यह भी पढ़ें- निदेशक प्रो राजीव 'श्रीवास्तव को फेस ऑफ इंडिया' सम्मान शिक्षकों की भूमिका उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों को समाजोपयोगी एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं के लिए प्रेरित करें, जिससे तकनीक का लाभ आम जनता तक पहुंच सके। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उन्नत विनिर्माण तकनीकों, स्मार्ट तकनीको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.