बक्सर, फरवरी 27 -- दो दिवसीय किसान मेले में ड्रोन, हाइड्रोपोनिक्स व प्राकृतिक खेती पर जोर उत्कृष्ट उत्पादों को मिला सम्मान, किसान किए गए प्रोत्साहित फोटो संख्या- 28, कैप्सन- शुक्रवार को किसान मेला में रखे यंत्र को देखते एडीएम अरुण कुमार। बक्सर, हमारे संवाददाता। पहले खेती में मेहनत अधिक और उत्पादन कम होता था। किसान आर्थिक बोझ के तले दबे रहते थे। लेकिन, नई तकनीक ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया है। उक्त बातें दो दिवसीय किसान मेला-सह-फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहीं। इस दौरान किसानों से आह्वान किया कि वे पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय दोनों बढ़ाएं। ड्रोन के माध्यम से उर्वरक और कीटनाशक का छिड़काव, ड्रीप इरिगेशन, फ्रंट लाइन डेमोन्स्ट्रेशन ...