नई तकनीक-सीसीटीवी से लैस हो रही ब्लू लाइन मेट्रो ट्रेन
नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ब्लू लाइन की सभी मेट्रो ट्रेनों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसमें डिजिटल रूट मैप, डिस्प्ले सिस्टम, लैपटॉप, मोबाइल चार्जिंग सहित कई अन्य सुविधाएं शामिल की गई हैं। साथ ही इन्हें सीसीटीवी से भी लैस किया जा रहा है। ब्लू लाइन के लिए डीएमआरसी के नेटवर्क में 70 मेट्रो ट्रेनें हैं। वर्ष 2002-2007 के बीच डीएमआरसी के नेटवर्क में शामिल की गईं ट्रेनें 19-24 वर्ष पुरानी हो चुकी हैं। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (जनसंपर्क) अनुज दयाल ने बताया कि फेज एक की 12 और फेज दो की 18 ट्रेनों के नवीनीकरण का काम पूरा हो चुका है। इन ट्रेनों के अंदरूनी हिस्सों और सिस्टम दोनों में बड़े सुधार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त नौ अन्य ट्रेनों के नवीनीकरण का कार्य भी शुरू हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.