बस्ती, अप्रैल 1 -- साऊंघाट। उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लिमिटेड की ओर से मंगलवार को राप्ती मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र पड़िया में एक दिवसीय मंडलीय मत्स्य पालक गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बस्ती मंडल के मत्स्य पालक, मछुआरे एवं किसानों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री रमाकांत निषाद रहे। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार मछुआरों और मत्स्य पालकों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजेंद्र सिंह, संदीप वर्मा, आरके श्रीवास्तव ने अपने-अपने स्तर से मत्स्य पालन की आधुनिक विधियों, उन्नत बीज चयन और बीमारियों से बचाव के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। ग्राम प्रधान प्रमोद कसौधन, विश्वनाथ गौतम, सुभाषचंद्र निरंकारी, अरविंद चौधरी, फैय्याज अहमद एवं बीएन सिंह ने राप्ती मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र पड़िया में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.