कटिहार, जून 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बदलते कृषि परिदृश्य में नवीन तकनीकों के उपयोग से किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दुनिया राम सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटिहार का औचक निरीक्षण किया और केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कार्यक्रमों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने कहा कि आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक सलाह और समय पर जानकारी के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के साथ खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमिका को किसानों और वैज्ञानिक शोध के बीच मजबूत सेतु बताया। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ मृणाल वर्मा ने कुलपति को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न ग...