कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में सोमवार को परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) विषय पर क्विज कॉम्प्टीशन हुई। इसमें यूजी और पीजी की छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया। आयोजन विभाग की प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह, प्राध्यापक डॉ. एकता शर्मा और सह-प्राध्यापक डॉ. ऋतु पांडेय के निर्देशन में हुआ। संचालन टीचिंग एसोसिएट डॉ. अंकिता यादव ने किया। इसका उद्देश्य छात्राओं में एआई के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नई तकनीकों के प्रति उनकी रुचि विकसित करना रहा। मौके पर महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. सीमा सोनकर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.