सिमडेगा, मई 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बेरीटोली स्थित आरसेटी सभागार में शुक्रवार को सब्जी नर्सरी प्रबंधन विषय पर आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों ने भाग लेकर आधुनिक तरीके से सब्जी नर्सरी तैयार करने, पौध संरक्षण, जैविक खाद के उपयोग तथा बेहतर उत्पादन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षक रुही डुंगडुंग एवं नितीश लकड़ा ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को गांव और खेतों तक पहुंचाने की अपील की। ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। प...