घाटशिला, जनवरी 11 -- गालूडीह। बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर में मोटर करंट सिग्नेचर एनालिसिस विषय पर एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र एमसीएआर टेक इंक के सहयोग से स्थापित किया गया है, जो उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एस. के. सिंह, प्राचार्य डॉ. एस. के. रॉय, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के पूर्व उप प्रबंध निदेशक डॉ. त्रिदिबेश मुखर्जी ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरणादायक विचार साझा किए। वहीं, अतिथि विशिष्ट टाटा स्टील के मुख्य प्रक्रिया स्वचालन एवं डिजिटल विनिर्माण उत्कृष्टता प्रमुख श्री ज्ञान प्रकाश ने नई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.