नई तकनीकी जानकारी से लेकर अपने आपकों करें मजबूत
मैनपुरी, अप्रैल 29 -- नगर के आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में अटल कम्युनिटी डे पर बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न चरणों में हुई वैज्ञानिक गतिविधियों के तहत छात्रों को नवाचार का महत्व और तकनीकी ज्ञान की जानकारी दी गई। विद्यालय में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के छात्रों ने भी भाग लिया। छात्रों ने टिकरिंग लैब में थ्रीडी प्रिंटर के साथ विभिन्न तरह की उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक क्षेत्र में सशक्त बनाने के उद्देश्य से ये कार्यशाला हुई। छात्र पूर्ण मनोयोग से नई तकनीक से नई जानकारी हासिल कर अपने आपको मजबूत और आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं रोबोटिक्स, एआई, ड्रोन टेक्नोलॉजी, मशीन लर्निंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में अपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.