मुरादाबाद, जून 6 -- यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने नए जिला विद्यालय निरीक्षक का स्वागत किया। इस दौरान निवर्तमान डीआईओएस देवेंद्र पांडेय को विदाई दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नई डीआईओएस रितु तोमर का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय अध्यक्ष सैयद आसिफ हसन ने किया। इस मौके पर दिलदार हुसैन, जीत सिंह, संदीप कुमार जिलाध्यक्ष, सुरजीत दहिया, अभिषेक कुमार, विनेश कुमार, चेतन रानी, कंचन, मंजू, प्रेरणा जौहरी, नजाकत अली, मुकेश कुमार, हिरदेश भटनागर आदि ने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- नई डीआईओएस का किया गया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...