नई डिजाइन और लोहे की फ्रेमिंग के साथ फिर से बनेगा यज्ञशाला का गुंबद
आगरा, अप्रैल 19 -- तीर्थ धाम बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कार्यों में खामियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। सांसद ने नवनिर्मित यज्ञशाला के गुंबद और प्रवेश द्वारों (गेट नंबर एक व दो) पर बनी छतरियों को तत्काल हटाने के आदेश दिए हैं। सांसद ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि पुरानी छतरियों को हटाकर अब लोहे की फ्रेमिंग के साथ नई डिजाइन के अनुसार कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जब तक नई डिजाइन की प्रतिलिपि उन्हें नहीं मिल जाती, तब तक कार्य शुरू न किया जाए।यज्ञशाला के अलावा सांसद ने कॉरिडोर में बन रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मल्टीपर्पस हॉल, गार्ड रूम और क्लॉक रूम का भी जायजा लिया। इन कार्यों की गुणवत्ता पर उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.