फतेहपुर, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। चोरों पर नकेल कसी तो बीते 20 दिनों में बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े वारदात कर खाकी को चुनौती देना शुरु कर दिया। लुटेरों को पकड़ने के लिये एसपी ने नई रणनीति बनाई। हर एक घटना के लिये अलग से टीमें लगाई गई हैं। जिसका परिणाम भी मिला। शहर में हुई दोनों चेन स्नेचिंग की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया। नई टीमों के जाल में लुटेरे फंस गए। घेराबंदी हुई तो पुलिस की गोली से लंगड़े होना शुरु हो गए। शहर में एक हफ्ते के अंदर दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग, खखरेरु में सर्राफ से लूट, चांदपुर में ई-रिक्शा सवार महिला से लूट और खागा में पूजा करने जा रही महिला की चेन छीनना। यह भी पढ़ें- 24 घंटे में लूट का खुलासा, मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे एक के बाद एक हुई वारदातों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये। लूट जैसे गंभीर अपराधों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.