नई टिहरी में 36वें वर्ष भी निकाली गई कांवड़ यात्रा
देहरादून, जुलाई 26 -- नई टिहरी। देवप्रयाग में सावन मास में सबधारखाल से नीलकंठ महादेव के लिए निकलनी वाली कांवड़ पद यात्रा 36 वें वर्ष देवप्रयाग से गंगा जल लेकर रवाना हुई। प्राचीन बदरी केदार पैदल यात्रा पथ से करीब सौ किमी बीहड़ रास्तों से होकर कावड़ यात्री नीलकंठ महादेव में गंगाजल अर्पित करते है। इस वर्ष 70 पदयात्रियों का दल सबधारखाल से ली, पोखरी, धारी, कोठी, धनेश्वर होते हुए देवप्रयाग स्थित भगवान राम की तपस्थली रामकुंड पहुंचा। यहां हर हर गंगे व भगवान शिव की जय जय कार के साथ कांवड़ में गंगाजल भरकर दल आगे रवाना हुआ। यात्रा संयोजक लक्ष्मण सिंह बुटोला व अरविंद चंद ने बताया कि भगवान महादेव के प्रति गहरी आस्था भक्ति के बलबूते यह पदयात्रा पिछले 35 वर्षों से निकल रही है। यह भी पढ़ें- अविरल, अद्भुत, अविस्मरणीय श्रावणी मेला; बांका में तैयारियों का अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.