देहरादून, अप्रैल 27 -- नई टिहरी। उत्तरायणी भागीरथी विकास समिति डीएम नितिका खंडेलवाल से मुलाकात कर राजमार्ग से ठेका हटाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बौराड़ी स्थिति शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से डीएम को बताया गया कि नगर व राजमार्ग से सटी शराब की दुकान का पूरे नई टिहरी शहर पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शहर के बीचों-बीच स्थापित शराब की दुकान के चलते यहां पहुंचने वाले शराबी आम लोगों के वाहनों को टक्कर मारने के साथ ही आम लोगों को वाहनों से टक्कर मारकर चोट पहुंचा रहे हैं। यहां पर कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। जिसके वीडीयो भी सार्वजिनक रूप से प्रसारित हो रहे हैं। मुख्य राजमार्ग पर शराब का ठेका होने से यहां से महिलाओं का गुजरना दुभर हो रखा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.