देहरादून, अगस्त 26 -- नई टिहरी। ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना यानी 'रीप परियोजना' के अंदर संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों, सामुदायिक संस्थाओं और व्यवसायिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। बुधवार को परियोजना निदेशक ज्योति और जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान ब्रह्माकांत भट्ट ने विकासखंड चंबा में निरीक्षण किया। इसमें अभिनंदन आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वार संचालित फूड कार्ट, एफपीओ कार्यालय, अभिनंदन सीएलएफ और डेयरी फार्मिंग समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव भी दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...