देहरादून, अगस्त 26 -- नई टिहरी। केतन लाल हत्याकांड में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता, पूरे परिवार का विस्थापन समेत छह सूत्री मांगों को लेकर बारिश में भी धरना-प्रर्दशन जारी रहा। उन्होंने सरकार पर पीड़ित परिवार की उपेक्षा का आरोप लगाया। बुधवार को भी देवल गांव के मृतक केतन लाल के पिता धनपाल लाल समेत भीम आर्मी के पदाधिकारियों का कलेक्ट्रेट में बेमियादी धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने, गांव से बाहर सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास करने, हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने, सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने की मांग की। लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिसके चलते उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की ती...