नई टिहरी में मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में किसान सभा का प्रदर्शन
देहरादून, जुलाई 22 -- नई टिहरी। जिला काउंसिल उत्तराखंड किसान सभा टिहरी ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। इस मौके पर किसान सभा ने कलक्ट्रेट में समझौते के विरोध में प्रदर्शन भी किया और आशंका व्यक्त की कि इस समझौते से देश के किसानों, कृषि अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बुधवार को किसान सभा के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते का कड़ा विरोध जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने डीएम टिहरी नितिका खंडेलवाल के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में भाकिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.