देहरादून, सितम्बर 22 -- नई टिहरी। प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की दिशा में मंत्री सुबोध उनियाल की पहल पर जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम मांगला पट्टी डोवी में हेलीपैड निर्माण के लिए 45.40 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

निर्माण की कुल लागत उत्तराखंड शासन ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम किस्त की धनराशि अवमुक्त करने की अनुमति प्रदान की गई है। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 75.68 लाख है। शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 45.4 लाख की धनराशि स्वीकृत दे दी है।

सरकार की प्राथमिकताएं मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मांगला गांव में हेलीपैड निर्...