देहरादून, जुलाई 17 -- नई टिहरी। आरसेटी के निदेशक दीपक कोठियाल ने बताया कि एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), नई टिहरी के तत्वाधान में वित्तीय समावेशन (एफएल-सीआरपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। जो कि आगामी 19 जुलाई तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के स्वयं सहायता समूहों की 32 महिलायें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। इसमें स्मार्ट बचत, परिपक्वतापूर्ण ऋण प्रबंधन, बुद्धिमत्तापूर्ण व्यय, सामाजिक सुरक्षा, बीमा, निवेश तथा अन्य वित्तीय सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षित वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति र...