देहरादून, जून 22 -- नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के बोर गांव और राम गांव की चारागाह की जमीन की नीलामी के विरोध में जनाक्रोश चरम पर है। सोमवार को 22 गांव के जनप्रतिनिधियों ने इस निविदा को तुरंत निरस्त करने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया। इस मामले में बीती शनिवार को थौलधार ब्लॉक के 22 गांवो के जनप्रतिनिधियों ने सुल्याधार में महापंचायत कर जिला प्रशासन की ओर से बोर गांव और राम गांव की 1.572 हेक्टेयर चारागाह भूमि की नीलाम करने का विरोध किया था। इस दौरान चारागाह भूमि बचाव आंदोलन संघर्ष समिति का गठन किया। बोर गांव के पूर्व प्रधान नत्थी सिंह कैंतुरा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि 22 गांवो के प्रधान, बीडीसी और वरिष्ठ नागरिकों को सदस्य बनाया गया। आज प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व राज्यमंत्री अतर सिंह तोमर, यूके...