देहरादून, मार्च 25 -- नई टिहरी। भारतीय जनता पार्टी के नई टिहरी मंडल का द्वितीय प्रशिक्षण के छठवें सत्र का समापन पर मुख्य वक्ता के रूप कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के इतिहास एवं विकास पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। समापन सत्र की अध्यक्षता कलम दास पुनेठा ने की। इस प्रशिक्षण के अंतिम एवं सातवें सत्र की अध्यक्षता खेम सिंह चौहान ने की। वक्ता के रूप में दिनेश डोभाल ने बूथ पालन एवं मन की बात पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। समापन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय कठैत द्वारा मंडल प्रशिक्षण वर्ग में आने पर समस्त वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया। कार्यक्रम में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, मंडल महामंत्री शांति प्रसाद ...