नई टिहरी में पुलिस ने दलदल में फंसे पशुओं को बचाया
देहरादून, मई 4 -- नई टिहरी। थाना छाम पुलिस ने दलदल में फंसी दो भैंसों को सूचना पर तत्परता से रेस्क्यू करते हुए बचाने का काम किया। इस कार्य के लिए पशु प्रेमियों ने छाम पुलिस की सराहना की। पुलिस की मीडीया सेल से प्राप्त जानकारी के अुनसार पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि टिहरी झील के समीप जसपूर पिराड़ी क्षेत्र में दो भैंसें दलदल में फंस गई हैं, जो स्वयं बाहर निकलने में असमर्थ हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना छाम पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पाया गया कि दोनों भैंसें गहरे कीचड़ व दलदल में फंसी हुई थी और लगातार धंसती जा रही थी। जिससे उनके जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। काफी मशक्कत, धै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.