नई टिहरी में पीटीसी में निःशुल्क चिकित्सा, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
देहरादून, जून 26 -- नई टिहरी। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन पीटीसी निदेशक व पुलिस उप महानिरीक्षक यशवंत सिंह के निर्देशन में किया गया। शिविर के दौरान पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त जांच एवं नेत्र परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया। शिविर में फिजीशियन डॉ जैब, डॉ सोहेल अहमद तथा नेत्र विशेषज्ञ डॉ जतिन कुमार ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। इस दौरान उनके सहयोगियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.