नई टिहरी में धारदार हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 8 -- नई टिहरी। नरेंद्रनगर थाना पुलिस ने एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में आपरेशन प्रहार चलाया। इसके तहत चैकिंग अभियान के दौरान जाजल के पास बेमुंडा क्षेत्र में संदिग्ध को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सोनू गुरुंग पुत्र प्रेम बहादूर निवासी ग्राम शिवलोक कॉलोनी, लाल थप्पड़, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी की बाईक को भी पुलिस ने सीज करने का काम किया है। पुलिस की मीडीया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार चैकिंग के दौरान नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने चाकू रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा संतोषजनक कारण प्रस्तुत नहीं किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। साथ ही आरोपी की प्रयुक्त मोटरसाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.