नई टिहरी में दलित युवक हत्याकांड में पाक्सो के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 29 -- नई टिहरी। जनपद के लम्बगांव क्षेत्र के प्रेम प्रकरण के चलते हुए चर्चित दलित युवक हत्याकांड से जुड़े नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले के पाक्सो के आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके चलते पीड़ित पक्ष के लोगों का बुधवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन टल गया। पुलिस की मीडिया सेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना लंबगांव में बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के धारा 180 व 183 बीएनएसएस के कथनों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी दिवाकर डिमरी पुत्र दिनेश डिमरी, निवासी ग्राम देवल, थाना लंबगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.