देहरादून, सितम्बर 24 -- नई टिहरी। कोतवाली चंबा पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत शराब तस्करी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। कोतवाली चंबा पुलिस ने बीते बुधवार की शाम को आपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम श्रीकोट, धारकोट, नई टिहरी को अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। आरोपित के कब्जे से तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली चंबा में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...