देहरादून, अगस्त 31 -- नई टिहरी। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में इन दिनों जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी थानों की पुलिस यातायात को लेकर सघन चैकिंग अभियान चला रही है। जिसके तहत टिहरी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 182 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई कर कुल 88,500 का जुर्माना वसूला है। पुलिस की मीडिया सेल ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी चालानी कार्यवाही जारी रहेगी। इस दौरान यातायात नियमों को जागरूक करने का भी काम किया जायेगा। चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव में भी 2 वाहन चालक गिरफ्तार किए गये हैं। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: यातायात उल्लंघन पर 86 पर कार्रवाई जबकि 25 चालान कोर्ट भेजे गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...