देहरादून, अप्रैल 29 -- नई टिहरी। थाना घनसाली के ग्राम कस्थल में एक व्यक्ति की पानी के टैंक में डुबने से मौत हुई है। जिसकी जानकारी देते हुए एसडीआरएफ के कविंद्र ने बताया कि घटना बीते दिवस की है। जिसकी सूचना पर एसडीआरएफ टीम घनसाली से अपर उपनिरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ की ​रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए टैंक में डूबे व्यक्ति मुकेश सिंह (31) पुत्र गंगा सिंह ​निवासी ग्राम कस्थल के को बाहर निकाला। दुर्भाग्यवश तब तक पानी में डूबने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा शव को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...