नई टिहरी में चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों की समय सीमा निर्धारित
देहरादून, जून 3 -- नई टिहरी। आयुक्त, गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप के निर्देशानुसार चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्री एवं मालवाहक वाहनों के संचालन हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई है। वाहन सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक ही चल सकते हैं। इसी क्रम में आयुक्त आनंद स्वरूप ने समस्त वाहन स्वामियों एवं चालकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें। निर्धारित समय का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र राज ने यात्रियों से अनुरोध है कि वे वाहन चालकों को रात्रिकालीन अथवा निर्धारित समय के विपरीत वाहन संचालन हेतु बाध्य न करें। यह भी पढ़ें- केदारनाथ में प्रचंड भीड़ और वायरल वीडियो के बाद भाजपा सरकार का ऐलान, चारधाम दर्शन के नए नियम
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.