नई टिहरी में गढ़वाल प्राइड क्रिकेट लीग 7 जून से
देहरादून, मई 24 -- नई टिहरी। कोटी स्पोर्ट्स क्लब, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच और सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में बौराड़ी स्टेडियम में पहली बार लेदर बाल से गढ़वाल प्राइड क्रिकेट लीग (जीपीएलसी) ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 7 जून से शुरू होगा।
आयोजन की जानकारी जीपीएलसी के संरक्षक कुलदीप पंवार ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि बीते शनिवार को बौराड़ी में उक्त टूर्नामेंट को लेकर आयोजकों ने बैठक में रूपरेखा तैयार की। वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक संजय घिल्डियाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। कहा कि आयोजन के लिए समिति गठित की गई है। जो गत कई सालों से कोटी कालोनी में आयोजित होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट को कराती आई है। इसको व्यापक और सफल बनाने के लिए अब टूर्नामेंट को नई टिहरी में स्थानांतरित किया जा रहा है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.