देहरादून, अप्रैल 2 -- नई टिहरी। ग्राम क्यारी के पास चारगांव वाली रोड पर एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त डंपर वाहन संख्या यूके09सीए-0639 अभिषेक राणा पुत्र जयवीर राणा निवासी ओनालगांव हाल निवासी लम्बगांव का है, जिसे उसका चालक सूरज राठौड़ उम्र 44 केयर आफ जयवीर सिंह राणा निवासी बेहराईच उत्तरप्रदेश चला रहा था। चालक माल खाली कर वापस आ रहा था, उसके साथ अन्य युवक गजेन्द्र रांगड़ उम्र 36 पुत्र स्व धन सिंह रांगड़ निवासी ग्राम रौणिया भी था। वाहन क्यारी गांव के ऊपर चारगांव वाली रोड मन्दिर के पास से ब्रेक न लगने व चढ़ाई न चढ़ पाने के कारण अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे गहराई में जा गिरा। पुलिस टीम एवं स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दोनों घायलों को तुरं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.