नई टिहरी में औषधि विभाग की कार्यवाही एक फर्म का लाईसेंस किया निलंबित
देहरादून, जून 2 -- नई टिहरी। जनपद में औषधियों के सुरक्षित व सही वितरण के मकसद से औषधि निरीक्षक सीपी नेगी एवं औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने नंदगांव, पिपलडाली एवं राजाखेत क्षेत्र स्थित विभिन्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान औषधि प्रतिष्ठानों में लाइसेंस की शर्तों तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई। इस अवसर पर औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेखों, भंडारण व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ फर्मों में निर्धारित मानकों एवं नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस पर संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर एक फर्म के लाइसेंस को निलंबन कर निरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.