देहरादून, जून 16 -- नई टिहरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन व निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद टिहरी के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, अध्यक्षों, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार नियुक्त बीएलए-1 उपस्थित रहे। मंगलवार को बैठक एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के निर्देशन में संपन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धीकरण, नवीन मतदाताओं के पंजीकरण, मृत व स्थानांतरित मतदाताओं के नामों के विलोपन और पा...