देहरादून, सितम्बर 24 -- नई टिहरी। जनपद टिहरी के महिला कल्याण विभाग की ओर से विकासखंड जौनपुर के राजकीय इंटर कालेज, म्याणी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सुपरवाइजर प्रीति बिजल्वाण व राधा भट्ट ने छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण और बाल अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सेवाओं व इसके माध्यम से बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, साइबर अपराध व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- बाल विवाह रोकने के लिए महिला हेल्पलाइन 181 पर करें डायल इसके अलावा विद्यार्थियों को 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए...