देहरादून, मई 4 -- नई टिहरी। प्रतापनगर क्षेत्र के दूरस्थ गांव सिलोडा को सड़क सुविधा से जोड़ने का वर्षों पुराना सपना आज भी अधूरा बना हुआ है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। करीब दो दशक पहले शुरू हुई इस सड़क निर्माण की धीमी प्रगति और बार-बार आ रही बाधाओं ने लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। जिसे लेकर डीएम को ज्ञापन देकर आंदोलन को चेताया गया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 में खंबाखाल से सिलोडा तक लगभग 8 किलोमीटर सडक निर्माण को स्वीकृति मिली थी। लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2017 में निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन अब तक केवल 3 किलोमीटर सड़क ही बन पाई है, जबकि शेष 5 किलोमीटर हिस्सा आज भी अधर में लटका हुआ है। यह भी पढ़ें- सीएम धामी का निर्देश: 15 जून तक जारी हों लंबित शासनादेश, घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी बताया जा रहा...