नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में 24 मई को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
देहरादून, मई 22 -- नई टिहरी। नगर पालिका नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और भारत हार्ट इंस्टीट्यूट एंड मल्टी सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल, देहरादून के सहयोग से आगामी 24 मई, रविवार को नगर पालिका परिसर के पास बौराड़ी स्टेडियम में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर लगाया जाएगा। हास्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर सुनील कुकरेती ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. चेतन शर्मा हृदय रोग से पीड़ित लोगों की जांच करेंगे। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी परामर्श निशुल्क प्रदान किया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.