मेरठ, मई 15 -- नई टाउनशिप की जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के अध्यक्ष पवन गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता राहुल यादव से मुलाकात की। पवन गुर्जर ने कहा कि मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे हापुड़ रोड और बिजली बंबा बाईपास के बीच विकसित होने वाली आवासीय योजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में 12 गांवों की जमीन अधिग्रहण के लिए धारा 28 लागू हो चुकी है लेकिन एक साल बाद भी किसानों को मुआवजा मिलना शुरू नहीं हो सका है। पिछले सप्ताह भी किसान परिषद अधिकारियों से मिले थे तब एक सप्ताह का समय दिया गया था। गुरुवार को किसानों ने फिर से अधीक्षण अभियंता राहुल यादव से मिले। यादव ने बताया कि उन्होंने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। लखनऊ से नियोजन समिति आने की सूचना मिली है। नि...