नई टाउनशिप की जमीन अधिग्रहण के विरोध में उतरे किसान
मेरठ, मई 4 -- नरहाड़ा गांव स्थित बीएल फार्महाउस में सोमवार को भाकियू धनसिंह कोतवाल की बैठक हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि आवास एवं विकास परिषद नई टाउनशिप के लिए किसानों से जबरदस्ती जमीन लेना चाहती है, लेकिन किसान अपनी जमीन नहीं देंगे। प्रभावित किसानों की जमीन से धारा 28 को जल्द हटाएं अन्यथा तय उचित मुआवजा सभी किसानों को जल्द से जल्द दिया जाए। बैठक में चर्चा के बाद तय हुआ कि आज भाकियू धनसिंह कोतवाल के पदाधिकारी आवास विकास परिषद के अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। मौके पर कपिल भड़ाना, रवि भड़ाना, राशिद, रुस्तम, उमेश कुमार, यतींद्र त्यागी, वेदी त्यागी, अनवर, सतपाल भड़ाना, नीरज भड़ाना, नरेंद्र भड़ाना, रणवीर सिंह भड़ाना मोहम्मद आरीफ प्रधान, बाली गुर्जर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बहांपुर में किसानों का सत्याग्रह 28वें दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.