अल्मोड़ा, सितम्बर 10 -- रानीखेत। गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय में पदोन्नति परेड एवं अलंकरण समारोह में बलकर्मियों को नए रैंकों से अलंकृत किया गया। मुख्यालय के महानिरीक्षक अमित कुमार ने पदोन्नत तीनों बलकर्मियों से नई जिम्मेदारी को ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ निभाने का आह्वान किया। मनोहर सिंह सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक, श्रीकांत संगवारे और मोहित त्यागी आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत हुए हैं। पदोन्नति के बाद बल कर्मियों में खासा उत्साह था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...