चतरा, दिसम्बर 18 -- इटखोरी प्रतिनिधि पीतीज विद्यालय में नई चेतना 4.0 पहल बदलाव की ओर अभियान का शुभारम्भ गुरूवार को किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आजीविका जेंडर सीआरपी नीतू सिंह ने की कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति पंचायत के मुखिया रामदेव यादव पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी की रही। इस मौके पर सीआरपी नीतू सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लैंगिक एकीकरण से सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन कर लैंगिक और आर्थिक समानता तथा लिंग आधारित हिंसा को रोकने हेतु जन जागरूकता लाना है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की पहल पर इस अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मूल उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के सम्मानजनक जीवन के अधिकार को सशक्त बनाना समाज में व्याप्त भेदभाव, हिंसा और असमानताओं की संरचनात्मक बाधाओं को समाप्त करना है। इस मौके पर बेटी बचाओ पर रंगोली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.