नई चेचिस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सोनभद्र, सितम्बर 25 -- विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोलिडूबा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे नेशनल हाईवे-39 पर मेदनीखाड़ लैम्पस के सामने चेचिस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चेचिस चालक वाहन लेकर भाग निकला, जिसे ग्रामीणों की मदद से रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर पकड़ लिया गया। कोलिनडूबा निवासी बंधु राम ने बताया कि दोनों वाहन विंढमगंज की ओर से दुद्धी जा रहे थे। वह सड़क किनारे मवेशियों को चारा दे रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार सड़क पर पड़ा था। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: चेचिस की टक्कर से बाइक सवार की मौत इसी बीच चेचिस चालक वाहन लेकर वहां से निकल गया। ग्रामीणों और प्रशासन की सक्रियता से रेलवे गेट नंबर 50 पर चेचिस को रोककर चालक समेत कब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.