वाराणसी, जुलाई 30 -- वाराणसी। बीएचयू के हिन्दी विभाग में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय 'नयी चाल की हिन्दी' के दूसरे दिन लोक साहित्य और संगीत पर चर्चा हुई। पंचम सत्र में कैलिफ़ोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रो. देवेन्द्र शर्मा ने लोक संगीत के विकास पर चर्चा की। सत्रों में प्रो. आभा गुप्ता ठाकुर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. अमितेश कुमार, सुधीर चंद्र, टेक्सॉस विश्वविद्यालय के तुषार श्रीवास्तव, टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान के कुलपति प्रो. बद्री नारायण आदि विद्वानों ने चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...