अल्मोड़ा, मार्च 27 -- अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह ने जिले में नई खोली गई चार शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेश दिए हैं कि जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ न किया जाए। अल्मोड़ा में हर साल की तरह इस बार भी शराब की नई दुकानें खोली गई है, या खोलने की तैयारी की जा रही है। लोग इन शराब की दुकानों को खोलने के विरोध में खड़े होने लगे हैं। लोगों ने 'शराब नहीं रोजगार और मूलभूत सुविधाएं दो' का नारा बुलंद करना शुरू कर दिया है। इधर, डीएम अंशुल सिंह ने भी शराब की दुकानों को खोलना जनभावनाओं के विपरीत माना है। डीएम ने सोमेश्वर विधानसभा की दौलाघट में अंग्रेजी, द्वाराहाट विधानसभा के तिपोला और खेड़ा भी अंग्रेजी और रानीखेत विधानसभा के पातली में देशी मदिरा की दुकान बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभाग को निर्देशित किया है कि आदेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.