नई किरण से फिर रोशन हुए नौ परिवार, पुलिस की पहल से मिटे मनमुटाव
औरैया, जून 7 -- औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर शनिवार को महिला थाना ककोर में "प्रोजेक्ट नई किरण" के तहत काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। पुलिस की समझाइश और काउंसिलिंग के बाद नौ बिखरते परिवारों में फिर से खुशियां लौट आईं। कार्यक्रम के दौरान कुल 45 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें पति-पत्नी के बीच चल रहे वैचारिक मतभेद, पारिवारिक कलह और आपसी मनमुटाव से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इनमें नौ ऐसे परिवार थे जो लंबे समय से अलग रह रहे थे और एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे। लगातार बढ़ते विवादों के कारण उनके परिवार टूटने की कगार पर पहुंच चुके थे। महिला थाना प्रभारी एवं काउंसिलिंग टीम ने दोनों पक्षों को धैर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.